गिरिडीह : प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, पाण्डेडीह में दशम वर्ग के छात्रों के लिए विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया, जबकि शिक्षकों ने उपहार देकर विद्यार्थियों का सम्मान किया।

प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन से ये बच्चे बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों और स्टाफ की अहम भूमिका रही।














