सरिया-बगोदर मुख्य मार्ग पर सरिया कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कृष्णा नामक बस ने बाइक को कुचल दिया। मृतकों की पहचान बगोदरडीह निवासी मोहम्मद मुमताज और उनकी पत्नी मोतीजेन खातून के रूप में हुई है। हादसे के बाद भाग रही बस को लोगों ने नावाडीह टोल टैक्स के पास पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।













