गिरिडीह : 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 150 तरह के मिलेट्स-आधारित व्यंजन बनाकर भव्य मिलेट्स मेला आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर.पी. दास (DRCHO), डॉ. अनिल कुमार (CMO) पुलिस लाइन, गिरिडीह, बैंक मैनेजर विपिन कुमार झा सहित स्वास्थ्य विभाग और SSB के अधिकारी शामिल हुए।

अतिथियों ने मोटे अनाज के फायदे बताते हुए इसके नियमित सेवन पर जोर दिया। कमान अधिकारी ने बताया कि SSB मेस में श्री अन्न के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे जवान और नागरिक स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।













