Aba News

गिरिडीह में विश्वविद्यालय निर्माण पर विवाद – किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

गिरिडीह के जरीडीह में प्रस्तावित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर स्थानीय किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि बिना पूर्व सूचना के कब्जे में ले ली गई और जेसीबी से समतल कर दी गई।

इससे प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक को आवेदन देकर या तो जमीन वापस करने या उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि वे पिछले 80 वर्षों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं और यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीण अब निर्णायक कदम उठाने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें