असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर डीएफओ को एक आवेदन सौंपा। इस आवेदन में आरोप लगाया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर कई फैक्ट्रियां अवैध रूप से स्थापित की गई हैं। कन्हाई पांडेय ने बताया कि हरसिंहरायडीह, उद्नाबाद, श्रीरामपुर और मँझलाडीह सहित अन्य इलाकों में लंगटा बाबा कारखाना, कस्तूरी राइस मिल और अन्य कई प्लांट्स वन विभाग की जमीन पर बन चुके हैं। उन्होंने डीएफओ से इन अवैध निर्माणों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।













