सरिया : में लगातार हो रही सड़क जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम संतोष कुमार, एसडीपीओ धनंजय कुमार, सरिया सीओ, नगर पंचायत कार्यपालक मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ झंडा चौक से विवेकानंद चौक तक अतिक्रमण हटाया गया।

करीब तीन घंटे चली इस कार्रवाई के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। चार दिन पहले आठ घंटे तक जाम से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिससे जनता में आक्रोश था। दो दिन पहले नोटिस जारी करने के बाद प्रशासन ने आज सख्ती दिखाते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया।












