जमुआ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दिव्यांग शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक मंजू देवी शामिल थी। मौके पर शिविर में पहुंचे 246 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच ऐड एंड अप्लायंसेज का वितरण किया गया।

इस दौरान विधायक ने सभी दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैटरी चलित साइकिल, हेलमेट, कान से सुनने वाली उपकरण, ब्लाइंड स्टिक, बैशाखी आदि का वितरण किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के बीच कमर बेल्ट, घुटने दर्द की बेल्ट आदि का वितरण किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जमुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नीति आयोग के ब्लॉक फेलो समेत अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।













