Aba News

पत्रकारिता और प्रशासन के बीच समन्वय पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

गिरिडीह : पत्रकारों का जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर बुधवार को नगर भवन में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर जिले भर के पत्रकार उपस्थित हुए। इस दौरान डीपीआरओ अंजना भारती, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथु महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी वशीम अहमद , प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी अग्रवाल,प्रमोद चौधरी अरविंद कुमार,प्रवीण राय, प्रभाकर आलोक ,समेत कई अखबार, चैनल और पोर्टल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर वर्तमान दौर में पत्रकारता की चुनौतियों पर चर्चा की गई।

 

साथ ही प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पत्रकारिता को एक नया आयाम देने पर भी विमर्श किया गया। इस दौरान माहौल बेहद उत्साह जनक रहा। बताया गया की विधानसभा चुनाव का अन्य कई गतिविधियों में पत्रकारों के सहयोग को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पत्रकार सम्मेलन कराने की योजना बनाई गई थी। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें