गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर नगर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि गण्यमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद ने किया। मौके पर थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि पुलिस पूजा को लेकर अलर्ट है, असमाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखी जायेगी













