Aba News

बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर खास पहल

गिरिडीह : में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 साल पूरे होने के मौके पर समाज कल्याण विभाग ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, मकतपुर में आत्मरक्षा (कराटे) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान किशोरियों को गुड टच-बैड टच, जेंडर समानता, यौन उत्पीड़न और कानूनी अधिकारों पर जागरूक किया गया।

साथ ही, बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और समाज में लिंग समानता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें