गिरिडीह : जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक से गिरी 22 वर्षीय शिवानी भारती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उसका पति पवन पांडेय नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था और नशे में धुत होने के कारण पत्नी के गिरने के बाद भी शराबी पति चलते बना ।स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। शिवानी अपने पति के साथ परीक्षा देकर घर लौट रही थी, लेकिन शराबी पति की लापरवाही ने उसकी जिंदगी खतरे में डाल दी। इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है, और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।













