Aba News

डाढ़ी कूप में फिसलने से आठ वर्षीय मासूम की गई जान, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

भरकट्टा ओपी :  क्षेत्र अंतर्गत सलेडीह गाँव में डाढ़ी कूप में फिसलने से आठ वर्षीय मासूम राहुल कुमार रजक की डूबकर मौत हो गई। मृतक सलेडीह गाँव निवासी सुकर रजक का पुत्र था।
बताया जाता है कि राहुल कुमार दोपहर तीन बजे शौच के बाद पानी लेने के लिए डाढ़ी कूप के पास गया हुआ था।

सीढ़ियों में काई लगी होने के कारण वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन दौड़े और तुरंत शव को बाहर निकालकर बिरनी के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें