गिरिडीह : जमुआ प्रखंड कार्यालय में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन 30 जनवरी को किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि दिव्यांगजन एवम वरिष्ठ नागरिकों हेतु एडिप व राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जायेगा। जानकारी दी गई कि भारतीय कृत्रिम यंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी मौजूद रहेगी। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप मौजूद रहेगी।



