Aba News

76वें गणतंत्र दिवस का जश्न: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति की अनूठी प्रस्तुति

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह सलूजा और प्राचार्या ममता शर्मा के नेतृत्व में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों और नृत्यों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा नर्सरी से नवम तक के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को दर्शाने वाले फैंसी ड्रेस, नृत्य और भाषणों से गणतंत्र दिवस के महत्व को उजागर किया। चेयरमैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस अतीत को याद करने के साथ भविष्य निर्माण का संकल्प है।” समारोह का समापन प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें