Aba News

गिरिडीह के शीतलपुर में घर में भीषण ब्लास्ट, एक महिला की मौत, छः घायल, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह के शीतलपुर इलाके में देर रात एक घर में हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में गृहस्वामी उमेश दास की सास बेदंति देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश दास, उनकी पत्नी सबिता देवी, बेटा सन्नी कुमार, और अन्य सदस्य लक्ष्मी कुमारी व संदीप दास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

धमाका इतना तेज था कि घर की छत तक उखड़ गई और दीवारें अलग हो गईं। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं—कुछ लोग इसे पुरानी जमीन विवाद का नतीजा मान रहे हैं, जबकि अन्य अलग दावे कर रहे हैं।

विस्फोट का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए, जबकि एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें