Aba News

गिरिडीह में मनाया गया कर्पूरी ठाकुर की जयंती, मंत्री सोनू के साथ सासंद प्रतिनिधि हुए शामिल

कमजोरो की आवाज बने थे कर्पूरी ठाकुर

गिरिडीह : कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया। गिरिडीह डुमरी रोड स्थित पप्रवातांड में कर्पूरी ठाकुर चौक पर जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान मंत्री सुद्विया कुमार सोनू के साथ सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक केदार हाजरा, भाजपा नेता दिनेश यादव,

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक संजय सिंह, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नेता शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, गणेश ठाकुर, हरगौरी साहू, मुखिया शिवनाथ साहू, भाजपा नेता सुरेश मंडल और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नेता शत्रुघ्न मंडल समेत कई लोग इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं मौके पर मंत्री सोनू ने कहा कि बिहार में पिछड़ों की आवाज के रूप में जाने जाते थे कर्पूरी ठाकुर।

कहा कि कमजोरो को कर्पूरी ठाकुर ने शुरू से समाज में एक समान उठना और चलना सिखाया। ऐसे में कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर हम सबों का चलना बेहद मायने रखता है। इधर जयंती समारोह को लेकर आयोजन स्थल में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें