Aba News

गांडेय प्रखंड कार्यालय मे झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले किया गया प्रखंड कमेटी का विस्तार

गिरिडीह :  जिला के गांडेय प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की जलसहिया की उपस्थिति में बैठक कर झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले गाणडेय प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता गांडेय प्रखंड अध्यक्ष सूरजमुनि किस्कु ने किया तथा इस बैठक में विभिन्न पंचायत से जलसहिया उपस्थित हुई। बैठक का संचालन  सरिता देवी ने किया तथा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी महिलाओं को आगे आना होगा और चुंकी जलसहिया महिला कर्मी है इसलिए शुद्ध रूप से महिला पदधारकों का चयन प्रखंड स्तरीय संगठन में होना आवश्यक है।

तत्पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि गांडेय प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जाना अपेक्षित है । आवश्यकतानुसार सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए संगठन के प्रखंड स्तरीय विभिन्न पदों पर पदाधिकारीयों का चयन किया गया। सूरजमुनी किस्कू को अध्यक्ष शबाना खातुन को सचिव सरिता देवी को कोषाध्यक्ष कुसुम देवी को कार्यकारी अध्यक्ष अजमेरी खातून, सीमा देवी और सुमोती मरांडी को उपाध्यक्ष , सूरज मुनि हेंब्रम को उपसचिव, तमन्ना परवीन और जमीला बेगम को संगठन मंत्री, सोनी देवी एवं सावित्री देवी को संयुक्त मंत्री एवं बसंती देवी को मीडिया प्रभारी के रूप में चयनित किया गया। चयनित सभी नेताओं को कहा गया प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से बैठक करके संगठन को मजबूत करना है और सरकार से अपनी मांगों की पूर्ति के लिए धरना प्रदर्शन करना है इसमें सभी से सहयोग की अपेक्षा है।इसके साथ ही सभा की समाप्ति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें