गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई द्वारा गुरुवार को नेता जी चौक पर बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें नमन किया गया। बताया गया कि यह 125 वीं जयंती है। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाने के लिए उन्होंने आजाद हिंद के गठन जैसे साहसी कदम उठाए। यह उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके आदर्श और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। मौके पर नगर उपाध्यक्ष राजेश पांडेय,आशीष सिंह, जिला संयोजक उज्जवल तिवारी,शुभम तांती, अनीश रॉय,छोटन यादव,रोहन तिवारी, ओम कुमार,अंकुश सिंह, गुलशन यादव,सूरज शर्मा,रौनक कुमार,अंकित कुमार, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



