गिरिडीह में कायस्थ महापरिवार ने सुभाष चौक पर महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज ने माल्यार्पण कर नारे लगाए और नगर निगम से क्रांतिकारियों की मूर्तियों की नियमित साफ-सफाई की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
समाज के प्रमुख सदस्यों ने युवाओं से बोस की जीवनी पढ़ने और देशभक्ति का संकल्प लेने की अपील की। उनका कहना है कि आज भी सुभाष बाबू की विचारधारा युवाओं में नया जोश भर सकती है। मालार्पण में त्रिभुवन दयाल,सतीश कुंदन,विनय बक्सी,संजीव नाथ, अनूप सिन्हा,विकास सिन्हा,सिंकू सिन्हा,रंजय बरदियार,चंदन सिन्हा,नीलू सिन्हा,रंजन सिन्हा,संजय सिन्हा,पीयूष सिन्हा,सुशांत सिन्हा,संजय सिन्हा,टिंकू सिन्हा,रवीश कुमार,राजेश सिन्हा आदि मौजूद थे



