Aba News

मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

गिरिडीह : भगवान परशुराम, शिव परिवार एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर झगरी में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के पांचवें दिन मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे और देवी-देवताओं का जयकारा लगा रहे थे।

शोभा यात्रा झगरी स्थित भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर से निकली। प्राण प्रतिष्ठा होनेवाले प्रतिमा भगवान परशुराम, शिव परिवार एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं को रथ पर बैठाकर शोभा यात्रा निकाली गई और नगर भ्रमण कराया गया। शोभा यात्रा बड़ा चौक, गांधी चौक, मकतपुर, जेपी चौक समेत शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल भक्त भगवान परशुराम, शिव-पार्वती, बजरंग बली का जयकारा लगा रहे थे।

शोभा यात्रा में लग रहे जयकारे से शहरी क्षेत्र का पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। बता दें कि झगरी में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 17 जनवरी को कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुआ है। मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर को लेकर छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया है। जिसका समापन बुधवार को हवन व भंडारे के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें