गिरिडीह : किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया, जहां उन्होंने गिरिडीह अंचल अधिकारी द्वारा रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति देने के बदले घूस मांगने के खिलाफ विरोध जताया। किसान जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद पिछले 10 महीनों से गिरिडीह अंचल अधिकारी घूस लेने पर अड़े हैं, जबकि बगोदर और जमुआ अंचल में निर्धारित समय में सत्यापित प्रति उपलब्ध करा दी गई।

धरने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह विरोध किसानों के सब्र का बांध टूटने का संकेत है, और अब अंचल अधिकारी के काले कारनामों की जांच की जाएगी।












