गिरिडीह के गावां में महिलाओं के साथ एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने 120 महिलाओं के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये का लोन उठाकर फरार हो गया। आरोप है कि युवक ने महिलाओं को भारत फाइनेंस कंपनी के माध्यम से समूह लोन देने का झांसा दिया,

लेकिन बाद में पता चला कि लोन युवक ने अपनी जरूरतों के लिए लिया था। इसके विरोध में महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया, और पुलिस ने आरोपी युवक का सामान और पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













