गिरिडीह कॉलेज ने आनंदा कॉलेज को हराकर विनोवा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। रविवार को हुए फाइनल में आनंदा कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 194 रन बनाए, जिसमें निशांत कुमार ने 56 और धनंजय कुमार ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

जवाब में गिरिडीह कॉलेज ने 30.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्की अग्रवाल ने 51 रन की शानदार पारी खेली। इस जीत के बाद, विभावि के कुलपति डॉ. पवन कुमार और गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया।














