Aba News

गिरिडीह में आयोजित हुआ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच का मिलन समारोह

गिरिडीह : 19 जनवरी को गिरिडीह शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच का मिलन समारोह सह बैठक आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। समारोह में संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

डॉ. चौधरी ने सभा में कहा कि अनुसूचित जाति को जातिवाद के बिखराव से बाहर निकालकर एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने बाबा साहेब के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया और कहा कि समाज की मजबूती और सशक्त नेतृत्व के लिए एकता जरूरी है। मंच ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें