गिरिडीह : तीन दिवसीय उसरी महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई गुरुवार को उसकी जानकारी दी गई शुक्रवार को विधिवत रूप से इसका उद्घाटन डीसी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी करेंगे। इसकी जानकारी समिति के सदस्यों ने दिया।

कार्यक्रम को लेकर राजेश सिंहा ने बताया कि उसरी महोत्सव मनाने का मुख्य कारण एक ही है कि गिरिडीह वासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। उसरी नदी गिरिडीह जिला के लिए जीवन दायिनी है। गंदे नाले का पानी बहाव,बिना टेंडर के रात भर बालू उठाव,उसरी का अतिक्रमण, घटता हुआ जल स्तर का कारण,उसरी नहीं में गोबर की भरमार,छिलका डेम का निर्माण नहीं होने से उसरी नदी का जीवन घटते जा रहा है।

बताया गया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई तरह का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मुन्ना कुशवाहा,नुरुल हुदा ,नौशाद आलम, अमित कुमार,गोपाल दास भदानी अरुण कुमार गुप्ता कृष्ण कुमार सिंहा रंजन बरदियार विकास कुमार आलोक मिश्रा निशांत भास्कर पन्ना दास,विक्रम लहरी,बिपिन अग्रवाल,मजहर,रेहान आदि मौजूद थे।













