Aba News

टाटो गांव में सरकारी स्कूल की ज़मीन पर अवैध निर्माण, विवाद बढ़ा

गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के टाटो गांव में सरकारी स्कूल की ज़मीन पर लखन महतो द्वारा अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीओ संतोष गुप्ता और सीओ संदीप मधेसिया को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारियों ने नोटिस जारी कर विवादित ज़मीन पर धारा 163 लागू कर दी है, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस ज़मीन पर आगे विद्यालय का विस्तार और बच्चों के खेल के लिए समस्या उत्पन्न होने का खतरा है। मामले की जांच जारी है और 24 जनवरी को न्यायालय में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें