Aba News

गिरिडीह में होगा साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

गिरिडीह के नगर भवन में वर्ल्ड फूनाकोशी सोटोकान कराटे ऑर्गनाइजेशन द्वारा तीन दिवसीय साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मलेशिया के कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे।

सोटोकान कराटे के झारखंड चीफ सेंसई उज्जवल सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। महाराष्ट्र से पहुंचे अश्विनी हंसराज ने प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कोच, खिलाड़ी और अधिकारी गिरिडीह की पावन भूमि पर स्वागत के लिए तैयार हैं, और इसकी सफलता के लिए सभी जिम्मेदारियों को सौंपा गया है। इस आयोजन में वर्ल्ड फूनाकोशी के हंसी हसन मोहम्मद स्माइल ने गिरिडीह वासियों का धन्यवाद और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें