Aba News

गिरिडीह में इनर व्हील क्लब का नया पहल: पेपर प्लेट बनाने का सेंटर खुला

गिरिडीह : के इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स ने एक नई पहल के तहत पनाह का दूसरा सेंटर खोला, जिसमें पेपर प्लेट बनाने की मशीन लगाई गई है। यह सेंटर छोटे गांव की महिलाओं को सक्षम बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए खोला गया है।

इस पहल का उद्देश्य पारिस्थितिकीय दृष्टिकोण अपनाकर प्लास्टिक और स्टायरोफोम प्लेटों का पर्यावरण-friendly विकल्प प्रदान करना है। उद्घाटन के मौके पर क्लब की फाउंडर PDC पूनम सहाय ने महिलाओं को इस काम में सहयोग का आश्वासन दिया और मार्केटिंग में मदद करने का वादा किया। क्लब की मेंबर नमिता वर्मा ने इस सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी ली, वहीं प्रेसिडेंट सृष्टि सोनम और प्रीति भास्कर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें