Aba News

बिरनी में सुरेश मोदी के घर डकैती का गिरिडीह पुलिस ने किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

 

गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में सुरेश मोदी के घर हुए डकैती मामले का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा कर लिया है। गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता से धनबाद में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मो मोहतमिम, करण दास उर्फ दास बाबू, मो गुलजार अंसारी और मो हातिम शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने डकैती की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि कुल 13 लोग इस घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से दो मोटरसाइकिल, 55 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और एक चाकू भी बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें