Aba News

गिरिडीह में सिख समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई लोहड़ी, भांगड़ा व गिद्दा ने बांधा समा, देखिए तस्वीरें

गिरिडीह। सिख समाज ने सोमवार देर शाम प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक उल्लास और जोश के साथ मनाया। इस उत्सव में भांगड़ा और गिद्दा की रंगीन प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

ढोल की थाप पर गिद्दा नृत्य और पंजाबी गीतों की धुनों ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस खास मौके पर गिरिडीह प्रधान गुरुद्वारा के मुख्य प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया ने शुभारंभ करते हुए लोहड़ी प्रज्वलित की।

इसके बाद, आग के चारों ओर परिक्रमा करते हुए सभी ने समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन ने न केवल परंपराओं को जीवित रखा बल्कि समाज के बीच आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें