गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के दोमहन गांव में रविवार रात एक जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाई सुरेंद्र यादव और महेश यादव के बीच मारपीट हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हुए हैं। महेश यादव और सुरेंद्र यादव दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए तिसरी थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कांड संख्या 2/25 और 3/25 के तहत कार्रवाई करते हुए महेश यादव और सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। दोनों को कोविड मेडिकल जांच के बाद गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तलवार भी जब्त की है, और इस मामले की छानबीन जारी है।



