Aba News

सुरक्षित बचपन दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

गिरिडीह जिले के गावां प्रखण्ड के खरसान के करबला खेल मैदान में विभिन्न गांवों में गठित बाल पंचायतों के के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह आयोजन नोबल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल मनाये जा रहे ‘सुरक्षित बचपन दिवस’ के अवसर पर किया गया.

खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ खरसान पंचायत के मुखिया रजिया खातून , उपमुखिया प्रतिनिधि भोला यादव , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अफजल रजा और बाल पंचायत के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से फुटबॉल में किक मार कर किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओ के आयोजन से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र की बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाल मित्र ग्राम और चाइल्ड लेबर फ्री माइका कार्यक्रमों से न केवल जिले में बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं बाल दुर्व्यापार कि घटनाओ में उल्लेखनीय रूप रुप से कमी आयी है बल्कि समाज में जागरूकता और बच्चों में नृतेत्वकारी समझ भी विकसित हुआ.”

मुखिया रजिया खातून ने कहा कि शिक्षा एवं खेल बच्चों का सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम है।
इस प्रकार के खेल आयोजनों से बालिकाओं में आत्म विश्वास टीम भावना का विकास होता है।

खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व विधायक निजाम उद्दीन ने कहा कि सुरक्षित बचपन दिवस के अवसर पर आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओ के माध्यम से बालिकाओं में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी।
बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं बाल व्यापार जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ ये बालिकाएं न सिर्फ आवाज उठा रहीं हैं बल्कि इसकी रोकथाम भी कर रहें हैं।

गांवा प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल खेलने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है जो स्वस्थ्य और खुशहाल समाज बनाने की नीवं होता है.

चाइल्ड लेबर फ्री माइका कार्यक्रम के समन्वयक यूसुफ इकबाल ने बताया की खेल प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले के विभिन्न बाल मित्र ग्रामों से फुटबॉल और कबड्डी टीम की बालिकाओं एवं बालको की टीमो ने हिस्सा लिया है।
इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल कौशल का विकास करने के साथ-साथ उन्हें समाज फैली बच्चों से जुड़ी अपराधो को समाप्त करने के लिए नृतेत्व कारी भूमिका लाना है।

सुरक्षित बचपन दिवस पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में चिहुटिया की टीम विजेता व खरसान की टीम उप विजेता रही वहीं बालिका वर्ग के फुटबॉल में खरसान और उपविजेता तिसरी के टीम रही।

मौके पर गावां थाना प्रभारी महेश चंद्रा , पूर्व विधायक (राजधनवार) निजाम उद्दीन , बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह , खरसान पंचायत मुखिया रजिया खातून , मुखिया प्रतिनिधि मकसूद आलम , उपमुखिया प्रतिनिधि भोला यादव , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अफजल रजा , पूर्व पंचायत समिति सदस्य जय प्रसाद बाल मित्र ग्राम की बालिकाएं व बालको सहित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन से अमित कुमार, भरत पाठक , भीम चौधरी , छोटेलाल पांडेय , अजय पाठक , श्रीराम कुमार , अनिल कुमार , राजेश सिंह, विकास कुमार ,सोनू कुमार , शांति सोरेन , शुभम कुमार , सुनील दास , छोटी कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें