गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बड़ा चौक में टोटो चालकों द्वारा दुकानदार दंपति पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। दंपति नीरज सिन्हा और ऋतु कुमारी ने बताया कि कुछ टोटो चालक लगातार उनकी दुकान के बाहर टोटो खड़ा करते हैं, और जब इन्हें हटाने को कहा जाता है, तो वे गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करते हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। दंपति ने प्रशासन से इन टोटो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।













