Aba News

गिरिडीह में राम रथ यात्रा का भव्य स्वागत, भक्तिभाव और सामाजिक समरसता का अद्भुत नजारा

गिरिडीह जिले में आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को राम रथ यात्रा का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। सुबह 11 बजे पचंबा के दुर्गा स्थान से शुरू हुई सामाजिक समरसता रथ यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई गिरिडीह नगर पहुंची। दोपहर 1 बजे कोलडीहा दुर्गा मंडप और मोहली चुवा चैती दुर्गा मंडप में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमाओं की आरती और पूजा अर्चना महिलाओं द्वारा की गई। भक्तों में भारी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर जिला सह मंत्री शिवपुजन कुमार, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गौतम कुमार, जिला सेवा प्रमुख पवन कंधवे, जिला सह सत्संग प्रमुख दीपक कुमार, नगर उपाध्यक्ष ज्योति शाह, शिव शक्ति शाह, दिलीप यादव, रोहित केशरी और गुड्डू केशरी सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें