गिरिडीह : प्रखंड के सरिया जैन धर्मशाला से मुख्य मार्ग होते हुए विवेकानंद चौक पर जय भीम जय बापू जय संविधान अभियान कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा पैदल मार्च किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन सिंह कार्यक्रम के प्रभारी प्रमोद राय भी उपस्थित थे। सिंह ने कहा कि आज देश में जो लोग काबीज हैं संविधान को बदलना चाहते हैं हमारे नेता राहुल गांधी संविधान के बारे में पूर्व में ही कहा था कि जो वर्तमान में केंद्र की सरकार है संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है और आपने देखा पिछले लोकसभा सत्र में जिस तरह से देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में कितने आपत्तिजनक टिप्पणी उन्हें किया था कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि अमित शाह इस्तीफा दे नही तो प्रधानमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करें यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंड में आयोजित की जा रही है साथ ही साथ पूरे प्रदेश में भी यह कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर जिला सचिव सतनारायण मंडल,जिला उपाध्यक्ष नकुल सिंह, चमरू मंडल, नीलकंठ सिंह, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष शमीम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कुशकांत सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे












