गिरिडीह : गाँवा प्रखंड में भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई ,रैली गांवा ब्लॉक मोड़ से लेकर गांवा बाजार होते हुए गावां थाना में जाकर संपन्न हुई। रैली में मुख्य रुप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। रैली में शहादत दिवस की भी तैयारी को लेकर और माले नेता सकलदेव यादव को जान से मारने की धमकी देने वालों को स्थानीय प्रशासन गिरफ्तार करो आदि के नारे लगाये । भाई स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कहा कि आज क्षेत्र में चोरी डकैती आम हो गई है, लगातार क्षेत्र में चोरी हो रही हैं , बिते दिन कहीं ना कहीं चोरी डकैती हो रही हैं। मौके पर उपस्थित अशोक मिस्त्री, पवन चौधरी, सकलदेव यादव, अखिलेश यादव,चन्दन यादव,अभिमन्यु यादव,राकेश यादव,संजय दास,रंजीत यादव,मंटु यादव,मनोहर यादव,पिंटु कुमार यादव,समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।












