Aba News

पचंबा-गिरिडीह सड़क परियोजना में निर्माण की गुणवत्ता पर उठा सवाल

गिरिडीह : पचंबा को गिरिडीह से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को फोर लेन बनाने का काम जारी है, जो मंत्री सुदिव्य कुमार की पहल पर जाम की समस्या को हल करने के लिए शुरू किया गया था। सड़क का चौड़ा होना स्थानीय लोगों के लिए राहत का कारण बना है, क्योंकि अब जाम से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान ड्रेनेज सिस्टम (नाले) के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य रोकते हुए आरोप लगाए कि विभाग और संवेदक की लापरवाही के कारण नाले का निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और नाले की मजबूती पर सवाल उठने से जनता में चिंता का माहौल है। इससे पहले क्वालिटी कंट्रोल टीम ने भी ड्रेनेज सिस्टम की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया था। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर जिला मुख्यालय पर इस तरह की लापरवाही हो रही है, तो दूर-दराज के क्षेत्रों में निर्माण कार्य की स्थिति क्या होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें