गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के एनएच-19 के खैराटुंडा पंचायत अंतर्गत बड़कीटांड़ निकट ग्रामीणों ने शनिवार की अहले सुबह 45 गोवंशीय पशुओं से लदे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि उक्त वाहन में 45 से अधिक गोवंशीय पशु लोड है।आवश्यक जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 4 बजे वे क्षेत्र में टहल रहे थे कि एक कंटेनर जिसकी टाइर पंचर हो जाने के कारण खड़ी थी।वाहन में पीछे से कुछ आवाज आ रही थी।संदेह होने पर हमलोगों ने देखा तो पता चला कि उक्त ट्रक में गोवंशीय पशुओं लदा था।जिसके बाद इसकी सूचना निमियाघाट थाना प्रभारी,एसडीपीओ डुमरी एवं जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को दिया।जिप सदस्या व भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार ने पहुंच कर देखा कि वाहन गोवंशीय पशुओं से लोड है।जिसके बाद पुलिस ने पहुंच कर उक्त ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले गई।जिप सदस्या ने स्थानीय प्रशासन से सक्रियता बढ़ाते हुए पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने और गो हत्या बंद कराने की मांग की है।मौके पर मुखिया भुनेश्वर साव,अरुण साव,राजेश कुमार,शम्मी कुमार आदि उपस्थित थे













