Aba News

पीरटांड़ थाना क्षेत्र में खुखरा के पास क्रेटा कार असंतुलित होकर खेत मे गिरी, एक कि मौत तीन घायल

गिरिडीह : जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के हरकटवा नदी के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई है, जबकि इस घटना में तीन लोग घायल है जिसमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के पुलिस लाइन बरवाडीह स्थित जय माता दी मार्बल दुकान के मालिक प्रेम साव किसी काम से गिरिडीह से खुखरा जा रहे थे। उनके साथ कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे. जैसे ही उनकी कार हरकटवा नदी के समीप पहुंची तो वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाडी असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी. जिसमे वाहन चला रहे गिरिडीह निवासी प्रेम साव एवं अन्य तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मामले की जानकारी खुखरा थाना प्रभारी को दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में अपने वाहन से दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम साव को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य व्यक्ति की प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें