गिरिडीह : हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी टॉल टैक्स कर्मियों द्वारा की वाहनों से की जा रही वसूली करने के दौरान सवाल उठाए जाने पर पत्रकार से मारपीट के मामले को लेकर अब तक नगर निगम प्रशासक द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। ऐसे में गुरुवार को गिरिडीह पत्रकार संघ ने नगर निगम के खिलाफ टॉवर चौक पर प्रदर्शन किया और नगर उपआयुक्त को ज्ञापन देकर टॉल टैक्स संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष राकेश सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने साफ लहजे में निगम प्रशासक को चेतावनी देते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत निगम प्रशासक द्वारा संवेदक को मना करने के बाद भी टॉल टैक्स पर वसूली जारी थी ऐसे में अगर निगम प्रशासक संवेदक के खिलाफ कार्रवाई नही करती है तो पत्रकार संघ चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा के अलावे महासचिव अरविंद कुमार, लक्ष्मी अग्रवाल, सूरज सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा, प्रमोद चौधरी, विनोद शर्मा, लालू मिलान,मृणाल सिन्हा,सुजीत कुमार,आशीष विश्व कर्मा,निशांत गुप्ता,गौरव कुमार,संतोष तिवारी,नमन नवनीत,निशांत बरनवाल मौजूद थे इधर नगर उपआयुक्त ने गिडिीह प्रेस क्लब की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संवेदक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया













