Aba News

भाकपा माले गावां प्रखंड कमिटी, अगुवा साथी एंव 16 जनवरी महेंद्र सिंह शहादत दिवस को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

गिरिडीह : गावां प्रखंड अंतर्गत नीमाडीह पंचायत के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय बिष्णीटिकर के समक्ष भाकपा माले प्रखंड कमिटी एवं अगुवा साथियों की बैठक सम्पन्न हुई।इसकी अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव एवं संचालन जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव जी उपस्थिति थे।बैठक में शहीद महेंद्र सिंह की शहादत दिवस,नए सदस्यों की भर्ती,नवीनीकरण एवं रिन्यूवल को लेकर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अगामी 30 दिसंबर को गावां में विशाल जी बी आयोजन किया गया है और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरीके से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को अपमानित करने का काम किया है इसलिए पुरे वामपंथी पार्टियों ने अमित शाह इस्तीफा दो नारे के साथ देशव्पायी आंदोलन एंव अभियान चलाया जाएगा। 16 जनवरी को जननायक शहीद महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में गावां से हजारों की संख्या में शामिल होगे। आज पुरे देश में लुट दमन और भ्रष्टाचार की राजनीति चल रही हैं भ्रष्टाचार हावी है और तमाम किसान मजदूर परेशान हैं मौके पर उपस्थित सांख पंसस अकलेश यादव,गदर पंसस अभिमन्यु यादव,प्रतिनीधी मकसुद आलम,दिनेश्वर यादव,गांधी यादव,केशो प्रसाद यादव,रामस्वरुप यादव,संजय दास,सुधीर भुईयां,रंजीत यादव,प्रदीप यादव,अम्बीका यादव,प्यारा सिंह,मुन्ना कुमार,पिंटु यादव,जितेन्द्र दास,ब्रजेश यादव,इजरायल मियां,लालो भुईयां समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें