Aba News

अवैध माइका कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, दो मालवाहक जब्त

वन विभाग, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

गिरिडीह : अवैध माइका कारोबार के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की गई है. मनसाडीह ओपी अंतर्गत तिसरो गांव के पास से अवैध माइका लदे दो वाहनों को पुलिस, वन विभाग और एसएसबी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर जब्त किया है. बताया जाता है कि वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग,एसएसबी और मनसाडीह ओपी पुलिस के द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई. जिसमें माइका लदे एक पिकअप और एक टाटा 407 ट्रक जब्त किया गया.जिसे बिट कार्यालय तिसरी लाया गया. फ़िलहाल विभाग अपराधियों की पहचान करने में जुटी है,जिसके बाद वनवाद दायर किया जाएगा. कार्रवाई में मुख्य रूप से तिसरो एसएसबी कैंप के इंस्पेक्टर विजय पाल,मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार,प्रभारी वनपाल अभीमीत राज,वन उप परिसर पदाधिकारी रंजीत प्रभाकर,अक्षय सिन्हा,सूर्यकांत कुमार,शशि कुमार,रवीश कुमार,गौतम दास व अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें