Aba News

मोदी सेवा ट्रस्ट ने मनाया अहिवरन जयंती सह वनभोज कार्यक्रम

बच्चों को अपने घर से संस्कार देने की जरूरत   :- जयनारायण मोदी

बच्चों के लिए खेलकूद व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

गिरिडीह : बिरनी प्रखण्ड के पलौंजिया तलहटी पहाड़ के पास गुरुवार को मोदी सेवा ट्रस्ट बिरनी की ओर से अहिवरन जयंती सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व महाराजा अहिवरन जी की शोभा यात्रा पलौन्जिया ठाकुरबाड़ी से ध्वनि यन्त्र के साथ पद यात्रा करते हुए तलहटी पहाड़ी कार्यस्थल पहुंचें। शोभा यात्रा में महाराजा अहिवरन,जय श्रीराम,भारत माता आदि कि जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर महाराजा अहिवरन जी की आरती की गई । वहीं अतिथियों द्वारा सामूहिक द्वीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष रंजन तथा विशिष्ट अतिथि सूरज मोदी,सेवानिवृत शिक्षक भुनेश्वर मोदी,पूर्व मुखिया जगदीश मोदी उपस्थित रहे । उपस्थित अतिथियों का सदस्यों ने माला तथा शॉल देकर स्वागत  किया । कार्यक्रम के दौरान कक्षा छः की छात्रा सेल्वी राज ने अपने हाथों से निर्मित महाराजा अहिवरन जी की तस्वीर अतिथियों को देकर भेंट की । कार्यक्रम के दौरान जगदीश मोदी ओर सूरज मोदी ने महाराजा अहिवरन जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं वर्तमान समय में समाज में तेजी से टूट रहे नए जोड़ों के रिश्तों के बारे में समाज को विशेष पहल कर जोड़ने पर विचार करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें