गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शताब्दी समारोह सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह मंत्री दीपिका पांडे सिंह मौजूद हुई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि कर्नाटक के बेलगांव में 26 दिसंबर 1924 को पार्टी का अधिवेशन में महात्मा गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। इस अवसर पर बाबू के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। दीपिका पांडे सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शताब्दी वर्ष पर बेलगाम में कांग्रेस का भव्य प्रोग्राम किया जा रहा है। इन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जो प्रचंड बहुमत मिला यह कार्यकर्ताओं के बदौलत हुआ



