Aba News

ग्रामीण क्षेत्र एवं क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए, मंत्री दीपिका पांडेय ने अधिकारियों को दिया निर्देश

गिरिडीह : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय गुरुवार को गिरिडीह पहुंची, जहां उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ नगर परिषदन भवन के सभागार में बैठक कर ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र एवं क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दी।   मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी विभाग के मंत्री अपने अपने कामों को लेकर हर जिले में समीक्षा कर रहे हैं और इसी को लेकर वे आज गिरिडीह पहुंची है। आज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मनरेगा, अबुआ आवास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई है साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी प्रखंड कार्यालयों में लोगों के काम कितनी आसानी और जल्दी हो सके इसे लेकर भी काम किया जा रहा है। साथ ही पंचायत भवन का भी विकास किया जाएगा, जिससे लोगों के काम पंचायत भवन में ही हो जाएंगे और उन्हें प्रखंड कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने मैया सम्मान योजना सहित अन्य बातों को लेकर भी मीडिया से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें