Aba News

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से हो सकती है बड़ी घटना, विभाग क्यों है बेखबर?

बिरनी/गिरिडीह :  बिरनी प्रखंड के मखमरगो क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा सिजेरियन डिलीवरी किए जाने का मामला सामने आया है, जो विभाग की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है। बिना योग्य डॉक्टर की सलाह के और मेडिकल की आड़ में यह अवैध नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है, जहाँ बड़ी रकम की वसूली भी की जा रही है। हाल ही में एक महिला की डिलीवरी के बाद मनमानी रकम की मांग की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना ने सवाल उठाया है कि विभाग इस प्रकार के खतरनाक नर्सिंग होम और अवैध प्रैक्टिसेस के बारे में क्यों बेखबर है। हालांकि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी साकिब जमाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि संबंधित अस्पताल से कागजात मांगे गए हैं और कागजात न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि अगर ये डॉक्टर इस प्रकार के खतरनाक ऑपरेशन कर रहे हैं तो इससे कितनी जानें जा सकती हैं? यह मामला विभाग की लापरवाही और मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें