उठाने वाले पर वाहन से धक्का मारने का आरोप,रुपये की मांग कर रहे हैं परिजन
अवैध वसूली को लेकर पीड़ित ने थाने में की शिकायत
गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है । जहां सड़क पर घायल पड़े हुए ब्यक्ति को उठाना महंगा पड़ गया है । बता दें कि बीते दिनों 16/12/2024 संध्या लगभग 6 बजे बरहमसिया-कोवाड मुख्य मार्ग खुटाटांड़ में एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गई थी । वहीं पीछे से आ रहे एक बुजुर्ग लूना चालक बोरोटांड़ निवासी नोखलाल महतो जिसकी उम्र लगभग 80 वर्ष है ने महिला को सड़क पर घायलावस्था में देखकर उसे उठाया । वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने घायल महिला को उठाने वाले उस बुजुर्ग को ही लूना के साथ बंधक बना लिया जिसकी गाड़ी संख्या JH 11 Z 2873 है । इतना ही नही घटना की जानकारी जब उसके पुत्र को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जानकारी ली । तभी परिजन आक्रोश होकर उसे व उसके बाइक को भी बंधक बना लिया । वहीं उसके पुत्र ने आसपास के जनप्रतिनिधियों व बिरनी थाना को घटना की जानकारी दूरभाष पर दी । तभी आसपास के लोग पहुँचे और परिजनों को बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ने का आग्रह किया परन्तु उन्होंने नही माना । हालांकि थाना प्रभारी के दबाव के बाद उन्होंने पिता-पुत्र व एक बाइक को घायल महिला के इलाज के लिए तत्काल दस हज़ार रुपये लेकर छोड़ दिया गया । वहीं कई बार श्री महतो व उसके पुत्र ने बाइक को मांगा परन्तु उन्होंने ये कहकर टालता रहा कि अभी हमलोग बाहर हैं । वहीं बंधक बनाए गए बुजुर्ग के पुत्र ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ मामले की निपटारा के लिए बैठक भी किया परन्तु उन्होंने समुचित इलाज का खर्च देने की मांग की अन्यथा झूठा मुकदमा में फंसाने की बात कही । जानकारी के अनुसार श्री महतो उक्त लूना से सब्जी बेचकर अपने घर जा रहे थे । हालांकि पीड़ित श्री महतो ने लूना दिलाते हुए ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है । यह घटना इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना देगा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि आगे भी कोई किसी कि मदद करने से पिछे न हटे । इस संबन्ध में थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा दोनों पक्षों को गुरुवार को थाना बुलाया गया है आने के बाद ही कुछ इस पहल किया जाएगा ।












