Aba News

दामोदर हत्याकांड के आरोपियों को त्वरित सुनवाई के द्वारा सजा दिलाने का किया जाएगा प्रयास – एसपी

गिरिडीह : दामोदर यादव हत्याकांड में शामिल 7 अपराधियो को गिरिडीह पुलिस ने 24घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरिडीह मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत चिलगा गाँव से सटे कबरीबाद माईस के निकट दो बाइक पर सवार व्यक्ति को ब्लास्टिंग प्वाइंट पर जाने से सी०सी०एल० ब्लास्टिंग इंचार्ज के द्वारा रोका गया था। उन दोनों लड़कों को ब्लास्टिंग इंर्चाज वसंता कुमार एवं चिलगा के धर्मेंद्र यादव द्वारा मना किया गया तो वे लोग के साथ बहस बाजी करने लगे इसी बीच चिलगा गांव वालों के सहयोग से उन दोनों को वहां से भगाया गया और वे दोनों बाइक से निकल गये।मनोज यादव के भाई दामोदर यादव घर से निकलकर बाहर रोड किनारे गली के पास बैठे हुए थे तभी करीब आधा घंटा बाद वापस दोनो बाईक सवार अपने साथ करीब 05-06 बाईक में सवार होकर करीब 10 व्यक्ति हाथ में चाकू, रड,” भूजाली, लाठी एवं डंडा लेकर आये और दामोदर यादव को जान मारने की नियत से सभी 08-10 अज्ञात व्यक्ति घेर कर लाठी डंडा से मारपीट करते हुए दामोदर यादव को पेट एवं सीना मे चाकू से तीन-चार बार वार किया, जिससे दामोदर यादव गम्भीर रुप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गये। जख्मी दामोदर यादव को ईलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया जंहा इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मे संलिप्त दो व्यक्तियों को ग्रामीणों द्वारा घटनास्थल पर हीं पकड़ लिया गया घटना के त्वरित उदभेदन के लिए गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार  के द्वारा सदर एसडीपीओ जितवाहन उरॉव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा मामले के हरेक बिन्दुओं पर गहराई से जॉच करते हुए कुल सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं अभियुक्तो के निशानदेही पर कांड में प्रयोग किये गये मोबाईल, खून लगे चाकू, मोटरसाईकिल एवं लोहा का पंच जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें