Aba News

बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में भाजपा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के बेलवाना पंचायत के खोरों में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस महापर्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रुप से शामिल थे। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी संगठन पर्व चल रहा है। 22 दिसम्बर को समूह में सदस्यता ग्रहण करने का दिन तय किया गया और आज सैकड़ों की संख्या में लोग पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह अभियान लगातार चलेगा। घर घर जाकर 14 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाना है। इसके बाद बूथ कमिटी, मण्डल कमिटी जिला कमिटी प्रदेश कमिटी बनेगी ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव में झारखंड प्रदेश भागीदारी कर सके, इसी अभियान को लेकर आए थे।

इस मौके पर नुनुलाल मरांडी, चंदौरी मण्डल अध्यक्ष सुनील साव, भाजपा नेता किसुन यादव, सुनील यादव, विकास कुमार , मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूक, इंकज कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें