Aba News

हिंदुओं को एकजुट होने का दिया संदेश,बटेंगे तो घटेंगे के तर्ज पर किया पद यात्रा

 गिरिडीह : हिंदुओं को एकजुट होने के लिए हजारीबाग से देवघर तक की पद यात्रा पर निकले हैं 4 सनातनी हिन्दू । उन्होंने हजारीबाग से पद यात्रा करते हुए गुरुवार को बिरनी पहुँचे जहाँ स्थानीय दुकानदारों ने उनका भव्य स्वागत किया । उन्होंने हिंदुओं को बटेंगे तो घटेंगे का नारा देकर एकजुट होने का संदेश दिया । हिंदुओं को जागरूक करने की मुहिम हजारीबाग जिला के 4 युवाओं अजय दास सनातनी,रौशन झा,रामचरित्र प्रसाद दांगी एवं छोटू राम ने की है । इस दौरान अजय दास सनातनी ने कहा कि आज के समय में जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार,यातनाएं एवं निर्मम हत्या की जा रही है वह बहुत ही पीड़ादायक है । यह देखकर  हत्या की जा रही कि तुम सिर्फ हिन्दू हो चाहे बच्चे,बूढ़े,बीमार ही क्यों न हो और वहाँ की युनुश सरकार हाथ धरे बैठी है । इतना ही नही युनुश सरकार भारत को यह कहकर धमकी दे रही है कि बंगाल,झारखण्ड और बिहार को भी बांग्लादेश में शामिल कर लेंगे इसलिए आज के समय मे हिंदुओं को एकजुट रहने की जरूरत है । इस दौरान स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने उनके साथ पद यात्रा करते हुए बरहमसिया चौक पहुँचे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें